सोनभद्र, अक्टूबर 31 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को दुद्धी कस्बे में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित तीन पैथालाजी और एक डेंटल क्लीनिक को सील कर दिया। चारों बिना किसी वैध प्रपत्र के संचालित किए जा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। स्वास्थ्य विभाग के नोडल डॉ जीएस यादव शनिवार को केन्द्रों पर पहुंचे। नोडल/एसीएमओ डॉ जीएस यादव ने दुद्धी स्थित तीन पैथोलॉजी सेंटर मॉर्डन पैथोलॉजी, न्यू मॉर्डन पैथोलॉजी, हिन्द पैथोलॉजी तथा एक डेंटल क्लिनिक की जाँच की। जांच में संबंधितों द्वारा मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज नही दिखाने के कारण तीनों पैथोलॉजी एवं क्लिनिक को सील करते हुए नोटिस जारी की गई है। उन्हें एक सप्ताह के अंदर पंजीकरण संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का समय ...