Sonbhadra News: तीन अवैध क्लीनिक और पैथोलॉजी सील
सोनभद्र, अक्टूबर 1 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। चोपन थाना क्षेत्र में बिना पंजीयन संचालित किए जा रहे निजी चिकित्सा प्रतिष्ठानों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को सिंदूरिया चोपन रोड पर स्थित तीन अवैध क्लीनिक और पैथोलॉजी को सील कर दिया गया। तीनों प्रतिष्ठानों के अवैध तरीके से संचालित होने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कार्रवाई की। पंजीयन नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. गुलाब शंकर यादव ने बताया कि सिंदूरिया चोपन रोड पर स्थित जननी बाल रोग क्लीनिक, ओम पैथोलॉजी और रूही पैथोलॉजी को सील कर दिया गया। जांच के दौरान संचालन से संबंधित जरूरी पंजीयन और अभिलेखों की जानकारी ली गई, लेकिन संचालक नहीं दिखा सके। विभाग की ओर से कार्रवाई के बाद तीनों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। एसीएमओ डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.