सोनभद्र, सितम्बर 11 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। हरतालिका तीज पर रॉबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार के साथ भाग लिया। तीज के गीतों, संगीत और नृत्य से पूरा वातावरण उल्लास से भर उठा। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए जमकर उत्सव मनाया। आयोजक इशिका चौबे के संयोजन में हुए कार्यक्रम में तीज के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति ने माहौल में लोक संस्कृति का रंग घोल दिया। गीतों की धुन शुरू होते ही महिलाएं नृत्य करने लगीं। झूला पड़े अमवा की डार, सखी चलो मनाएं तीज त्योहार जैसे लोकगीतों पर महिलाओं ने खूब ठुमके लगाए। वहीं सावन आयो रे, सखियां झूला झूलें की धुन पर सामूहिक नृत्य ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। महिलाओं ने तीज से जुड़ी परंपराओं और लोक सं...