Sonbhadra News: तीखी धूप और उमस से बेहाल, 2.6 डिग्री चढ़ा तापमान
सोनभद्र, अगस्त 11 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में पिछले चार दिनों से बारिश नहीं होने के कारण एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मंगलवार को तीखी धूप के बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सोमवार के मुकाबले 2.6 डिग्री अधिक रहा। बारिश थमने से जहां खेतों में धान की रोपी गई फसल सूखने लगी है, वहीं पानी के अभाव में कई किसान धान की रोपाई भी नहीं कर पा रहे हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 35.0 डिग्री पहुंच गया। इस तरह अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। तापमान बढ़ने और बारिश नहीं होने से दिन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.