Sonbhadra News: तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश
सोनभद्र, अगस्त 13 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। हर घर हर घाट तिरंगा अभियान के तहत जिला गंगा समिति की ओर से जिलाधिकारी के निर्देशन में गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय पॉलिटेक्निक रॉबर्ट्सगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रगीत गायन और तिरंगा शपथ कार्यक्रम हुआ। वहीं राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश दिया गया। राजकीय पॉलिटेक्निक में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समूह गायन, एकल गायन, एकल नृत्य और समूह नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। समूह गायन में श्रेया समेत अन्य विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। वहीं प्रियंका चौहान, सूरज, श्वेता पाठक, निशिता, श्वेता सहित अन्य विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.