Sonbhadra News: तालाब में मिला पांच फीट लंबा मगरमच्छ,हड़कंप
सोनभद्र, अगस्त 9 -- Sonbhadra News: घोरावल,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भरौली ग्राम में रविवार को प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित एक तालाब में करीब पांच फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।भरौली गांव निवासी सुनील सोनकर ने तालाब में मत्स्य पालन किया है। रविवार को तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी और बांस के सहारे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे मुक्खा फाल स्थित जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.