सोनभद्र, अगस्त 12 -- Sonbhadra News: रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलखुरी गांव में बुधवार की सुबह तालाब में डूबने से 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पन्नूगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया। बेलखुरी गांव निवासी 80 वर्षीय संपतिया पत्नी रामधनी बुधवार सुबह करीब 11 बजे घर से शौच के लिए निकली थीं। बताया गया कि तालाब के पास पहुंचने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। वृद्धा की मौत से परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पन्न...