सोनभद्र, अगस्त 20 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। रेणुसागर पुलिस चौकी अंतर्गत शिव मंदिर के समीप छठ घाट तालाब में डूबने से बुधवार की शाम एक 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक कांता यादव का पुत्र प्रिंस यादव कुछ साथियों के साथ तालाब के पास गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और जब तक लोग बचाने आते वह डूब गया। मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालकर चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब में पानी अधिक होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने सुरक्षा के लिए तालाब की घेराबंदी करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...