सोनभद्र, अगस्त 31 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ममुआ गांव में सोमवार की सुबह तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह शौच के लिए तालाब की तरफ गया था। पैर फिसलने से वह तालाब में गिरकर डूब गया। राबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव निवासी 47 वर्षीय केशव प्रसाद पुत्र दयाराम सिंह सोमवार की सुबह गांव की सीमा पर स्थित ममुआ गांव में तालाब पर शौच के लिए गया था। पैर फिसलने के कारण वह तालाब में गिर गया और उसी में डूब गया। जानकारी होते ही ग्रामणों ने उसे तालाब से बाहर निकाला और घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत लाया घोषित कर दिया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।...