सोनभद्र, अक्टूबर 13 -- Sonbhadra News: सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। बैढन शहर के बीच स्थित हरिहर तालाब में सोमवार रात करीब 9 बजे एक युवक का शव पानी में उतराया मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बाद में रिंकू खान उर्फ सद्दाम, पुत्र अफजल खान, के रूप में हुई है। युवक के लापता होने की शिकायत परिजनों ने सोमवार को ही कोतवाली बैढ़न में दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा पीएम जांच के बाद ही हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...