Sonbhadra News: तहसील भवन में कार्यालयों के स्थानांतरण की मांग
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: ओबरा। ऊर्जांचल बार एसोसिएशन ओबरा के अध्यक्ष कपूर चंद पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को आयोजित तहसील दिवस पर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ओबरा को सौंपा। ज्ञापन में ओबरा तहसील भवन में उप निबंधक कार्यालय तथा सहायक अभिलेख अधिकारी, वन बंदोबस्त अधिकारी एवं सर्वे नायब तहसीलदार कार्यालय को स्थानांतरित करने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि इन कार्यालयों के अलग-अलग स्थानों पर संचालित होने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी तहसील दिवस पर तीन बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। अधिवक्ताओं ने जनहित में जल्द आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.