Sonbhadra News: तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल का चुनाव 28 को
सोनभद्र, सितम्बर 23 -- Sonbhadra News: घोरावल,हिंदुस्तान संवाद। तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल की नई कार्यकारिणी के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 28 सितंबर को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ता मैदान में होंगे। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए मदन गोपाल सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद मंगलवार से नामांकन पत्रों का वितरण एवं जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो गुरुवार तक चलेगी। 25 सितंबर को नामांकन पत्रों की वापसी, जांच, आपत्तियों के निस्तारण तथा प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कोरांव बार एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम घोषित 28 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.