Sonbhadra News: तकनीक के आधुनिक आयामों पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
सोनभद्र, नवम्बर 3 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र एवं मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एमएनएनआईटी, इलाहाबाद के संयुक्त तत्वावधान में साइबर सुरक्षा एवं गोपनीयता विषय पर आयोजित पांच दिवसीय अल्पकालिक पाठ्यक्रम के चौथे दिन विभिन्न महत्वपूर्ण तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। इन सत्रों में विशेषज्ञों ने साइबर सुरक्षा, ब्लॉकचेन तकनीक और आधुनिक प्रमाणीकरण प्रणालियों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एमएनएनआईटी इलाहाबाद के विशेषज्ञ डॉ. जे सतीश कुमार ने जीरो-नॉलेज प्रूफ आधारित प्रमाणीकरण विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार बिना किसी संवेदनशील जानकारी या पासवर्ड को साझा किए उपयोगकर्ता की पहचान सुरक्षित रूप से प्रमाणित की जा सकती है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.