Sonbhadra News: ढाबे पर खड़ी ट्रक से बैटरी चोरी, जांच में जुटी पुलिस
सोनभद्र, जुलाई 14 -- Sonbhadra News: बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी-रेणुकूट मार्ग पर स्थित एक ढाबे पर खड़ी एक ट्रक से बैटरी चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बभनी के बड़होर निवासी ट्रक चालक गिरेन्द्र कुमार पुत्र व्रजमोहन यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी ट्रक ढाबे पर खड़ी की थी और अपने घर चले गए थे। अगली सुबह जब वे अपनी गाड़ी के पास आए, तो उन्होंने देखा कि गाड़ी के गेट का ताला टूटा हुआ था और एक बैटरी गायब थी। गिरेन्द्र कुमार ने बताया कि वह अक्सर इसी ढाबे पर अपनी गाड़ी खड़ी करते थे और पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई थी। जब उन्होंने ढाबा मालिक से इस बारे में पूछा, तो मालिक ने घटना के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। बभनी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.