Sonbhadra News: ड्यूटी पर तैनात संविदा कर्मी ने फांसी लगा दी जान
सोनभद्र, नवम्बर 10 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर- 13 स्थित लक्ष्मण नगर में रविवार की रात्रि के दौरान एलएंडटी कम्पनी के पंप हाउस में ड्यूटी कर रहे 21 वर्षीय एक संबिदा कर्मी ने लोहे की रेलिंग से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। क्षेत्र में पेयजल योजना के लिए विश्वकर्मा मंदिर के पास बनाये गये इस पम्प हाउस पर ग्राम पिपरी-सोनवानी डिबुलगंज निवासी इबरार खान गत एक वर्ष से कार्यरत बताया गया है। एलएंडटी के जलापूर्ति विभाग में कार्यरत इबरार रविवार को अपनी दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक की ड्यूटी पर पहुंचा था । रात करीब नौ बजे अगली शिफ्ट के लिये दूसरा कर्मचारी पंप हाउस पहुंचा। तो उसने देखा कि इबरार खान का शव नायलान की रस्सी से रेलिंग के सहारे लटक रहा हैं। उसने घटना की विभागीय लोगों व संबंधित लोगों को सूचना दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.