Sonbhadra News: डोगिया नाला में महिला का मिला शव
सोनभद्र, अगस्त 5 -- Sonbhadra News: रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के काशीराम आवास के पीछे स्थित डोगिया नाला में मंगलवार दोपहर एक वृद्ध महिला का शव मिला। मृतका की पहचान 65 वर्षीय फूलपत्ती पत्नी राधेश्याम गुप्ता निवासी वार्ड संख्या 03, तुर्रा, थाना पिपरी के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि फूलपत्ती लंबे समय से मुंह के कैंसर से पीड़ित थीं और बीमारी के कारण मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थीं। परिजनों की आशंका है कि इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: शव को किया गया परिजनों के हवाले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.