सोनभद्र, अक्टूबर 14 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण में संबंधित चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। सीएमओ कार्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक में नौ आवेदनों के सापेक्ष केवल चार केंद्रों के चिकित्सक उपस्थित हुए। इस पर सीएमओ ने संस्थान संचालकों को अगली बैठक में चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि चिकित्सक के अनुपस्थित रहने पर संबंधित आवेदन नियमानुसार निरस्त कर दिया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत कुल नौ ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें आठ नए पंजीकरण और एक आवेदन नवीनीकरण से संबंधित है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक ...