Sonbhadra News: डीजे वाहन पलटने से सात कांवरिया घायल
सोनभद्र, अगस्त 17 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में सोमवार को गड्ढायुक्त सड़क पर डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन पर सवार सात कांवरिया घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मिर्जापुर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र से कांवरियों का दल सावन में शिवद्वार धाम में जलाभिषेक करने आया था। सोमवार को शिवद्वार में जलाभिषेक करने के बाद सभी डीजे वाहन से वापस लौट रहे थे। सुबह करीब 11 बजे घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव के पास सड़क में बने गड्ढे के कारण डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पर रखा जनरेटर भी नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से कांवरियों को चोटें आईं। हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.