सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में शुक्रवार की रात दो पक्षों में हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। छठी कार्यक्रम में डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। बभनी थाना क्षेत्र के घघरी निवासी 22 वर्षीय श्रीराम गोविंदपुर में अपनी बहन के यहां आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। उसके साथ नवाटोला निवासी उदय कुमार भी था। श्रीराम के अनुसार, उसने डीजे संचालक से डीजे चालू करने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया और डीजे संचालक ने कथित तौर पर कड़े से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया। वहां मौजूद डॉ. संजीव बिंद ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर...