Sonbhadra News: डीजल से भरा टैंकर पलटा, मार्ग हुआ जाम
सोनभद्र, जुलाई 10 -- Sonbhadra News: सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। सिंगरौली जिले के बैढ़न कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव में शुक्रवार सुबह डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे टैंकर से डीजल का रिसाव शुरु हो गया। डीजल का रिसाव होने पर आसपास के लोगों की डीजल भरने के लिए भीड़ जुट गई। वहीं टैंकर पलटने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।बैढ़न कोतवाली क्षेत्र के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार की सुबह लगभग साढे़ छह बजे डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की जानकारी मिलते ही खुटार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित करने का प्रयास शुरू किया। इस बीच टैंकर से बह रहे डीजल को लेने के लिए आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग डिब्बे, बाल्टी और अन्य बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा बार-बार समझाने और रोकने के बाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.