Sonbhadra News: डीजल टैंकर की टक्कर से ट्रक चालक की मौत, लगा जाम
सोनभद्र, अगस्त 6 -- Sonbhadra News: रेणुकूट, हिंदुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर मुर्धवा के समीप गुरुवार की शाम डीजल टैंकर और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण औद्योगिक संस्थानों से लौट रहे श्रमिकों, सब्जी विक्रेताओं और अन्य राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बभनी की ओर से कोयला लदा ट्रक गुरुवार शाम करीब छह बजे मुर्धवा की ओर आ रहा था। मुर्धवा से लगभग दो किलोमीटर पहले जंगल क्षेत्र में आलू लदा एक ट्रक खराब होकर सड़क किनारे खड़ा था। खराब ट्रक से ठीक पहले ढलान होने के कारण तेज रफ्तार से आ रहे कोयला लदे ट्रक के चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान मुर्धवा की ओर से डीजल लेकर जा रहा एक टैंकर सामने आ गया। दोनों वाहनों में आमने-सामने जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.