Sonbhadra News: डीएवी बीना में डांडिया उत्सव की धूम
सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। एनसीएल बीना आवासीय परिसर स्थित डीएवी स्कूल में शुक्रवार को नवरात्रि के पावन पर्व पर स्कूली बच्चों ने रंग बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सज कर डांडिया उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य अजय कुमार पाठक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने रंग बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजकर उत्सव की शोभा बढ़ाई।डांडिया की मधुर ताल पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में उत्सव, आनंद और हर्षोल्लास का वातावरण छा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक,परंपराओं एवं लोक नृत्य से परिचित कराना तथा उसमें सामूहिक सहभागिता आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: दिल्ली पब्लिक स्कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.