सोनभद्र, अक्टूबर 13 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत सोनभद्र में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की चेकिंग का कार्य 12 अक्टूबर से लगातार जारी है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण कर चल रहे चेकिंग कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीईएल के इंजीनियरों से चेकिंग प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा मशीनों की जांच की कार्यवाही का अवलोकन किया। इस मौके पर सीओ चकबंदी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हो रही है ईवीएम-वीवीपैट की जांच यह भी पढ़ें- Maharajganj News: ईवीएम व वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...