सोनभद्र, अगस्त 1 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस दुद्धी जाते समय रास्ते में घायल पडे़ व्यक्ति को तत्काल अस्पताल भिजवाया। चोपन थाना के गुरमुरा में ट्रैक्टर से टकराकर एक व्यक्ति घायल हो गया था। जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने के लिए सुबह दुद्धी जा रहे थे। जैसे ही वे चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा के पास पहुंचे, इसी दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति ट्रैक्टर से टकराकर घायल होकर तड़प रहा था। डीएम और एसपी ने तत्काल अपना काफिला रुकवाकर घायल व्यक्ति का हालचाल जाना और बिना किसी विलंब के अपने स्कॉर्ट वाहन से उसे निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाकर उपचार सुनिश्चित कराया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: एबीसी सेंटर के लिए ...