सोनभद्र, जुलाई 31 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले के परिषदीय विद्यालयों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रदर्शन पर आधारित डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान (डीएपी) जुलाई की विकास खंडवार रैंकिंग जारी कर दी गई है। जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में जारी रैंकिंग में कोन विकास खंड लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान पर रहा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की उपस्थिति में आयोजित जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में बीएसए ने रैकिंग जारी की। जारी रैकिंग में कोन ब्लॉक 65.39 प्रतिशत अंक हासिल कर अव्वल रहा। वहीं चोपन 61.59 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और बभनी 60.71 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बभनी ने आठवें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंचकर सबसे बड़ा सुधार दर्ज किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने बताया क...