सोनभद्र, नवम्बर 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र का प्रमाण पत्र वितरण समारोह शुक्रवार को दोपहर एक बजे डीबीए सचिवालय में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जगजीवन सिंह ने की, जबकि संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य ने किया। इस दौरान ट्रस्ट के संचालक मंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना, उनके कल्याण के लिए सार्थक प्रयास करना तथा जरूरतमंद अधिवक्ताओं को सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता,आपसी एकजुटता और समर्पण ...