सोनभद्र, नवम्बर 3 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। जनपद के पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराने और इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न विकास खंडों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज विकास खंड में 5 एवं 17 नवंबर, घोरावल में 6 एवं 18 नवंबर, कर्मा में 7 एवं 19 नवंबर, नगवां में 13 एवं 21 नवंबर, चोपन में 16 एवं 21 नवंबर तथा म्योरपुर में 17 एवं 23 नवंबर को शिविर लगाए जाएंगे। इसी क्रम में कोन विकास खंड में 18 एवं 25 नवंबर, चतरा में 19 एवं 26 नवंबर, बभनी में 20 एवं 27 नवंबर तथा दुद्धी में 21 एवं 28 नवंबर को विशेष शिविर आयोजित होंगे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: पेंशनर ऑनलाइन जमा करें जीवन प्रमाण-पत्र जिलाधिकारी ने बताया कि सभी शिविर...