सोनभद्र, जुलाई 22 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि डॉक्टर राम आधार जोसेफ को किसान कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। जोसेफ रॉबर्ट्सगंज लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किए थे, सोनभद्र से उनका पुराना नाता रहा है। सोनभद्र क्वार्डिनेटर के रूप में भी उनकी भूमिका संगठन हित में सराहनीय रहा है। उनके मनोनयन से किसानों की समस्याओं को मजबूती मिलेगी। जिला महासचिव राहुल पटेल और जिला सचिव सेराज हुसैन ने जोसेफ को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा सही समय पर एक अनुभवी व्यक्ति को प्रदेश की कमान सौंपी है। इससे निश्चित रूप से किसानों की मजबूती से उनकी समस्याओं को उठाने का काम होगा। महिला जिलाध्यक्...