Sonbhadra News: डाक्टर के क्रेडिट कार्ड से 1.66 लाख की साइबर ठगी
सोनभद्र, नवम्बर 10 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। पिपरी थाना क्षेत्र के ईएसआई अस्पताल रेणुकूट में तैनात एक डाक्टर के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने 1.66 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। ठगों ने चार बार में आनलाइन खरीदारी के नाम पर क्रेडिट कार्ड से धनराशि का भुगतान किया है। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। रेणुकूट ईएसआई अस्पताल में तैनात चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार गौतम ने बताया कि साइबर ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से चार अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1.66 लाख रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी उस समय हुई, जब वह क्रेडिट कार्ड का बिल जमा करने पहुंचे। बिल की जांच करने पर खाते से बड़ी रकम निकाले जाने का पता चला, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई। चिकित्साधिकारी के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.