Sonbhadra News: डांडिया- गरबा नृत्य में जमकर झूमें लोग
सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल के विंध्य क्लब में गरबा रास की धूम रही । तीन दिन तक डांडिया, नृत्य और उत्सवी उल्लास में लोग सराबोर रहे ।विंध्य क्लब द्वारा तीन दिवसीय "गरबा रास" का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुजरात के कोरियोग्राफर श्री भावेश राणा की मौजूदगी में आयोजित इस उत्सव में रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, ऊर्जावान डांडिया प्रस्तुतियों और गरबा नृत्य ने माहौल को उमंग एवं उल्लास से भर दिया। गुरुवार 15 अक्टूबर, को समापन अवसर पर किशोर कुमार होता, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल), एम. सुरेश, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) तथा निर्मल कुमार सिंह, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम) के साथ विभागाध्यक्ष, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.