Sonbhadra News: डांडिया नाइट में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
सोनभद्र, अक्टूबर 26 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। नवरात्रि के उपरांत जायसवाल यूथ क्लब महिला मंडल, बादल कैटरर्स एंड इवेंट प्लानर तथा हेलो किड्स सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में रविवार की रात रॉबर्ट्सगंज स्थित एक होटल परिसर में चौथे भव्य डांडिया नाइट समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, डांडिया नृत्य और अतिथियों के सम्मान के बीच उत्सव का माहौल रहा। समारोह में महिलाओं की सहभागिता और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे एवं विशिष्ट अतिथियों ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद भगवान शिव-पार्वती का पूजन एवं आरती की गई। शिवम एवं ग्रुप तथा एकता एवं ग्रुप के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: महर्षि वाल्मीकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.