Sonbhadra News: डांडिया नाइट की तैयारियों का शुभारंभ
सोनभद्र, अक्टूबर 11 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित शीतला माता मंदिर में रविवार को पूजन-अर्चन के साथ सोनभद्र डांडिया नाइट-4 की तैयारियों का शुभारंभ किया गया। आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने मां शीतला की पूजा कर आगामी 25 अक्टूबर को एक होटल में होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रार्थना की। आयोजकों ने बताया कि डांडिया नाइट के माध्यम से लोगों को उत्सव और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के उत्साह और पारंपरिक उल्लास को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी जुटे हैं। इस मौके पर पवन जायसवाल, शिवम, बादल, केसरी, राजेश जायसवाल, सुमन, अर्चना, राजकुमारी, पूजा, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.