Sonbhadra News: ठेला-रेहड़ी वालों ने की वेंडिंग जोन की मांग
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा बाजार में नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे डिवाइडर निर्माण से लगभग दर्जन भर ठेला-रेहड़ी वालों के सामने रोजी-रोटी का गम्भीर संकट पैदा हो गया है। कई दशक से बाजार में ठेला और रेहड़ी लगाकर जीवन यापन कर रहे इन दुकानदारों ने नगर पंचायत अध्यक्ष व उपजिलाधिकारी दुद्धी को ज्ञापन भेज समस्या से अवगत कराया और ठेला रेहड़ी लगाने को वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है। इनकी मांग है कि बाजार में डिवाइडर निर्माण होने से प्रभावित ठेला-रेहड़ी संचालकों के लिए उचित एवं सुरक्षित वेंडिंग जोन उपलब्ध कराये अथवा वैकल्पिक स्थान निर्धारित किया जाए ताकि यातायात व्यवस्था भी सुचारु रहे और गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी भी प्रभावित न हो। ठेला-रेहड़ी संचालकों की मांग की बाबत अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चैतन्य ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.