Sonbhadra News: ठेमा नदी में डूबने से कक्षा आठ के छात्र की मौत
सोनभद्र, जुलाई 26 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ठेमा नदी में रविवार सुबह नहाने के दौरान डूबने से कक्षा आठ के एक छात्र की मौत हो गई। छात्र को बचाने के लिए नदी में कूदे दो अन्य छात्र भी डूबने लगे, जिनको स्थानीय युवकों ने बचा लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। दुद्धी नगर के वार्ड नंबर-6 निवासी सूफियान खां (15) पुत्र सफी उल्लाह उर्फ विगऊ एक निजी पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। रविवार सुबह करीब नौ बजे एक निजी विद्यालय के बच्चे शिक्षिकाओं के साथ ठेमा नदी पिकनिक पर गए थे। यह भी पढ़ें- Gonda News: कुआनों नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, एक की मौत इसी दौरान सूफियान अपने कुछ दोस्तों के साथ स्कूटी से नदी किनारे पहुंच गया। बताया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.