Sonbhadra News: ठेमा नदी तट पर लगेंगी हाईमास्ट लाइटें
सोनभद्र, अगस्त 7 -- Sonbhadra News: दुद्धी। नगर पंचायत दुद्धी के चेयरमैन कमलेश मोहन के प्रयास से ठेमा नदी तट स्थित काली मंदिर, शिव मंदिर तथा पीपल पेड़ स्थल पर हाईमास्ट एवं विद्युत प्रकाश व्यवस्था स्थापित कराई गई है। इस पहल का उद्देश्य धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर रोशनी के साथ सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। नई प्रकाश व्यवस्था शुरू होने से अब शाम और रात्रि के समय दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पर्याप्त प्रकाश मिलेगा। इससे मंदिर परिसर अधिक सुरक्षित, सुगम और आकर्षक हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईमास्ट लाइट लगने से धार्मिक आयोजनों, पर्व-त्योहारों और दैनिक पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.