सोनभद्र, सितम्बर 8 -- Sonbhadra News: दुद्धी। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर पिपरडीह गांव में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक 40 वर्षीय शिवकुमार पुत्र स्व. रामावतार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार शिवकुमार मंगलवार की सुबह सुरेश बैगा के खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर खेत में गड़े मवेशी बांधने वाले खूंटे पर चढ़ गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। खेत उबड़-खाबड़ होने के कारण ट्रैक्टर का पूरा भार चालक के ऊपर नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक्टर पलटने की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बांस-बल्लियों की मदद से ट्रैक्टर को हटाकर उसके नीचे दबे चालक को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से ईएमटी पंकज और चालक ब...