Sonbhadra News: ट्रेलर की चपेट में आकर सहायक लोको पायलट घायल, गंभीर
सोनभद्र, सितम्बर 14 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के बांसी पेट्रोल पंप मुख्य हाइवे पर सोमवार सुबह साढे़ सात बजे ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार सहायक लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बाइक से अनपरा से कृष्णशिला रेलवे स्टेशन ड्यूटी करने के लिए जा रहा था।कृष्णशिला रेलवे स्टेशन पर सहायक लोको पायलट के पद पर तैनात 35 वर्षीय चंद्रशेखर पुत्र रामाशीष सोमवार की सुबह अनपरा से बाइक से ड्यूटी करने के लिए कृष्णशिला रेलवे स्टेशन जा रहे थे। सुबह लगभग साढे़ सात बजे जैसे ही वे बांसी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, इसी दौरान ट्रेलर की चपेट में आ गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अटल अस्पताल बीना में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर बैढ़न के लिए रवाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.