Sonbhadra News: ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत
सोनभद्र, जुलाई 9 -- Sonbhadra News: रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव में गुरुवार की शाम ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर रेणुकूट की ओर से मकरा गांव की ओर जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। वहीं वाहनों को किनारे कराकर आवागमन बहाल कराया। रेणुकूट की तरफ से गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मकरा गांव की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे पिपरी थाना क्षेत्र के मडै़या गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर पहुंचे, इसी दौरान अनपरा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवकों की मौके पर दर्दनांक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.