Sonbhadra News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
सोनभद्र, अक्टूबर 28 -- Sonbhadra News: ओबरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के भलुआ टोला के सामने बुधवार सुबह रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। काफी देर तक वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी।काफी देर बाद ओबरा थाने पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान 70 वर्षीय गुपती बैगा पुत्र स्व. शोभा बैगा निवासी लोहिया टोला, ओबरा गांव, थाना चोपन के रूप में की। बताया जाता है कि मृतक रासपहाड़ी क्रशर क्षेत्र में खाना बनाने का काम करता था। आशंका जताई जा रही है कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह घर जा रहा था। इस दौरान कम दूरी तय करने के लिए रेलवे लाइन पार करते समय किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.