Sonbhadra News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत
सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव में गुरुवार की रात टे्रन की चपेट में आकर एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। महिला किन परिस्थितियों में टे्रन की चपेट में आई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। कोन थाना क्षेत्र के तुनिया गांव निवासी 55 वर्षीय भागमन देवी पत्नी रामलखन गोड़ पिछले तीन महीने से विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव में आकर रह रही थी। गुरुवार की रात केवाल गांव में उसकी टे्रन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसकी पहचान कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज किया। विण्ढमगंज थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि महिला किन परिस्थितियों में टे्रन की चपेट में आई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.