Sonbhadra News: ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात अधेड़ महिला की मौत
सोनभद्र, अगस्त 30 -- Sonbhadra News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के संघती गांव के समीप रविवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आकर 55 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है।ताराजीवनपुर चौकी प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि संगति गांव के समीप पोल संख्या 746/5 के पास महिला का शव मिला था। शव शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों के ग्रामीणों से संपर्क किया जा रहा है। ताकि शव शिनाख्त कर अगली कार्रवाई किया जा सके। शव चंदौली मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.