सोनभद्र, अगस्त 16 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। म्योरपुर विकास खंड के राजासरयी गांव के खिरवा टोला में एक माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक माह पहले टोले में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसकी शिकायत बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर पर भी दर्ज कराई गई, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। लंबे समय से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। बच्चों की पढ़ाई समेत रोजमर्रा के जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि शासन के निर्देश के अनुसा...