Sonbhadra News: ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
सोनभद्र, सितम्बर 10 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। खराब ट्रांसफार्मर को लेकर बभनी ब्लाक के चपकी-महुअरिया गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव में प्रदर्शन किया। उन्होंने एक सप्ताह से खराब पडे़ ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की।इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से चार दर्जन घरों में अंधेरा छा गया और बिजली आपूर्ति ठप है। मोटर न चलने से पेयजल संकट गहरा गया है। घरों में लगे बिजली उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। अंधेरे में रहने को ग्रामीण मजबूर हैं। शिकायत के बाद भी विभाग अनसुना कर रहा है। रात में जंगली विषैले जन्तुओ का भय बना रहता है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। इस मौके पर मुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.