Sonbhadra News: ट्रक-बाइक की भिड़न्त में एनसीएल कर्मी की मौत
सोनभद्र, नवम्बर 29 -- Sonbhadra News: सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली जनपद के अमलोरी मोड़ पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एनसीएल निगाही में कार्यरत भरुआहा निवासी जितेंद्र कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक जितेंद्र बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। आक्रोशित लोगों ने अमलोरी मोड़ पर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुट गई समाचार लिखे जाने तक प्रशासन और लोगों में जिच बनी हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.