सोनभद्र, जुलाई 22 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ मोड़ पर बुधवार को ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल का उपचार जारी है। विंढमगंज थाना क्षेत्र के बैरखड़ गांव निवासी 22 वर्षीय सुनील कुमार अपनी पत्नी 20 वर्षीय फुलवंती देवी के साथ बाइक से दुद्धी से रेणुकूट जा रहे थे। इसी दौरान कटौली-मझौली की ओर से आ रहा एक ट्रक रजखड़ मोड़ पर मुड़ रहा था। तभी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे बैठी फुलवंती देवी सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर...