Sonbhadra News: ट्रक पर लदा लाखों का प्याज रास्ते से गायब, जांच में जुटी पुलिस
सोनभद्र, सितम्बर 5 -- Sonbhadra News: बीजपुर,हिंदुस्तान संवाद। नासिक से धनबाद के लिए निकले एक ट्रक में लदा लाखों रुपये का प्याज रास्ते से गायब होने का मामला सामने आया है। ट्रक के निर्धारित मार्ग से भटकने और प्याज की कथित तौर पर विभिन्न दुकानों पर बिक्री किए जाने की जानकारी मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के दौरान बभनी और बीजपुर थाना क्षेत्रों में कई स्थानों पर पुलिस ने छानबीन की। बताया जा रहा है कि नासिक से प्याज लादकर एक ट्रक धनबाद के लिए रवाना हुआ था। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर पहुंचने के बाद ट्रक में लगा जीपीएस कथित तौर पर डिस्कनेक्ट कर दिया गया और वाहन ने निर्धारित रास्ता छोड़ दिया। शिकायतकर्ता के माध्यम से उपलब्ध कराई गई मोबाइल लोकेशन के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस की जांच बभनी से बीजपुर क्षेत्र तक पहुंची। जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.