Sonbhadra News: ट्रक के धक्के से बाइक सवार किसान की मौत
सोनभद्र, जुलाई 14 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसाटोला में मंगलवार की शाम ट्रक के धक्के से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। वह बाजार से अरहर का बीज लेकर अपने घर जा रहा था। बभनी थाना क्षेत्र के परसाटोला गांव निवासी 28 वर्षीय देव प्रसाद पुत्र बुद्धिनारायण परसाटोला बाजार से अरहर का बीज खरीद कर अपने घर जा रहा था। परसाटोला बाजार के समीप बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से सरिया लाद कर बनारस जा रहे ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी की बाइक सवार के सिर में गम्भीर चोट आई। घायल अवस्था में एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर उपनिरीक्षक अखिलेश पाठक ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया और शव को कब्जे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.