सोनभद्र, जुलाई 22 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत में मंगलवार की रात ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई तथा दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर सुकृत से मधुपुर के बहुअरा लौट रहे थे। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा मधुपुर निवासी 16 वर्षीय जानू अली पुत्र इरफान तथा 17 वर्षीय सूर्यप्रकाश पुत्र शिवशंकर विश्वकर्मा दोनों निवासी बहुआरा, मधुपुर मंगलवार की शाम किसी कार्य से सुकृत गए थे। रात में वे सुकृत से वापस अपने घर बहुअरा लौट रहे थे। रात लगभग 10 बजे सुकृत से कुछ आगे बढे़ इसी दौरान ट्रक ने उन्हें पीछे से धक्का मार दिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: खडे़ ट्रक में घुसी बाइक, किशोर की मौत, एक गंभीर इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के...