Sonbhadra News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर
सोनभद्र, जुलाई 20 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर किरबिल गांव के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चैरी निवासी 30 वर्षीय राजदेव पुत्र स्व. श्रीनाथ तथा लीलाडेवा निवासी 20 वर्षीय प्रदीप एक ही बाइक से चैरी गांव जा रहे थे। किरबिल गांव के पास बभनी की ओर जा रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. संजीव बिंद ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.