Sonbhadra News: ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, चचेरा भाई घायल
सोनभद्र, अक्टूबर 12 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जैत गांव के समीप शाहगंज-राबर्ट्सगंज मार्ग पर रविवार की रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार शाहगंज के अतरवा गांव से राबर्ट्सगंज के नई बाजार जा रहे थे। शाहगंज थाना क्षेत्र के अतरवा गांव निवासी 37 वर्षीय गोविंद पुत्र रामप्रसाद पनिका अपने चचेरे भाई गूंजलाल पुत्र रामलखन के साथ राबर्ट्सगंज के नई बाजार में बिरहा कार्यक्रम में जा रहा था। दोनों एक ही बाइक से सवार होकर घर से निकले। रात लगभग साढे़ 10 बजे जैसे ही वे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जैत गांव के समीप शाहगंज-राबर्ट्सगंज मार्ग पर पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.